IPL 2022: 25 अक्तूबर को होगी दो नई टीमों की घोषणा, अब तक गोयनका समेत इन 12 पार्टियों ने डाला टेंड
टेंडर खरीदने की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर है। ऐसे में पता चला है कि अब 12 पार्टियों ने टेंडर डाला है। आईपीएल 2022 के लिए दो नई टीमों की घोषणा 25 अक्तूबर को की जाएगी।
टेंडर खरीदने की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर
आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने 31 अगस्त, 2021 को नॉन-रिफंडेबल टेंडर फीस के भुगतान पर उपलब्ध 'इनविटेशन टू टेंडर' दस्तावेज जारी किया था। जय शाह ने एक बयान में कहा था, इच्छुक पक्षों के अनुरोध पर, बीसीसीआई ने अब आईटीटी दस्तावेज खरीदने की तारीख 10 अक्तूबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है।' बता दें कि टेंडर के लिए आमंत्रण (आईटीटी) खरीदने की तारीख पांच अक्तूबर थी।
दो नई टीमों को जोड़े जाने की योजना
आईपीएल के नए सत्र यानी 2022 में दो नई टीमों के जोड़े जाने की योजना है। ऐसे इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की संख्या में खासा इजाफा होगा और टूर्नामेंट दो महीने से ज्यादा चलेगा। आईपीएल के नए सत्र में अहमदाबाद, लखनऊ या पुणे की टीमें शामिल हो सकती हैं। इन दो टीमों के जुड़ने के बाद आईपीएल में टीमें की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। बता दें कि आईपीएल के चौथे सीजन में 10 टीमें खेली थीं। उस समय कोच्चि टस्कर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया टूर्नामेंट में शामिल हुई थीं।
Read more: https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/ipl-new-teams-12-parties-buy-tender-for-new-ipl-teams-announcement-of-the-new-teams-on-25th-oct?pageId=1
Comments
Post a Comment